अंक ज्योतिष

Numerology: साहसी और खुले विचार वाले होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट रीति तिवारी का भी है यही मूलांक

Bigg Boss 20 Contestant Rhiti Tiwari: सिंगर रीति तिवारी ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लिया है, जिसके चलते वो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। चलिए जानें मनोज तिवारी की बेटी रीति के मूलांक और उनके स्वामी ग्रह के बारे में।

Image

रीति तिवारी का मूलांक

Bigg Boss 20 Contestant Rhiti Tiwari (Mulank): प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता, गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लिया है, जो प्रोफेशन से सिंगर, सॉन्ग राइटर और कंपोजर हैं। सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में शामिल होने के बाद लोगों को रीति का बेहद बेबाक अंदाज देखने को मिला है। वो अपनी बात बिना किसी झिझक के सामने रखती हैं, जिसकी वजह से कई मौकों पर उनकी कई कंटेस्टेंट्स के साथ तीखी बहस भी हुई है। स्वतंत्र स्वभाव के अलावा रीति का कुछ कंटेस्टेंट्स के प्रति मिलनसार रवैया भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, उनके इस स्वभाव का संबंध उनके मूलांक यानी जन्म की तारीख से भी जोड़ा जा सकता है।

दरअसल, अंक ज्योतिष में माना जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य उसकी जन्म की तारीख से प्रभावित होता है। इसी वजह से आज हम आपको रीति तिवारी के मूलांक से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।