अंक ज्योतिष

Numerology: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फेम करण वाही का मूलांक क्या है? जानें अंक 9 वालों का स्वभाव और कमजोरियां

Karan Wahi Mulank: करण वाही एक प्रसिद्ध अभिनेता और टेलीविजन होस्ट हैं, जो पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। आज यहां पर आप करण वाही के मूलांक और उसके स्वामी ग्रह के बारे में जानेंगे। साथ ही उनके मूलांक से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में आपको पता चलेगा।

Image

करण वाही का मूलांक 9 है

Karan Wahi Mulank: टीवी की दुनिया में अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार होस्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले करण वाही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 में उनकी भागीदारी ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा। इस शो में करण ने न सिर्फ पूरे आत्मविश्वास के साथ मुश्किल स्टंट्स का सामना किया, बल्कि दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार बॉन्डिंग से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। करण वाही इससे पहले झलक दिखला जा, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और खतरों के खिलाड़ी जैसे कई फेमस रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।

हालांकि, करण के स्वभाव और व्यक्तित्व को अब उनके मूलांक व स्वामी ग्रह से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, अंक शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति का स्वभाव और जीवन उसके मूलांक से प्रभावित होता है। चलिए विस्तार से जानें एक्टर करण वाही के मूलांक और उससे जुड़ी खास बातों के बारे में।