अंक ज्योतिष

लव मैरिज का सपना सच होगा या अरेंज मैरिज होना तय? अपनी जन्म की तारीख से जानें

Marriage Prediction By Date Of Birth: युवाओं के मन में अक्सर सवाल रहता है कि उनकी लव मैरिज होगी या अरेंज? हालांकि, इस सवाल का जवाब प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जन्मतिथि के जरिए मिल सकता है।

Image

जन्म तिथि से कैसे पता करें कि प्रेम विवाह होगा या Arrange?

Marriage Prediction By Date Of Birth: अंक ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसके जरिए व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब मिल सकते हैं। यहां तक कि ये भी पता चल सकता है कि उनकी शादी किस उम्र में होगी, कैसे व्यक्ति से होगी व शादी सफल रहेगी या नहीं। इसके अलावा इस बात का अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि किस व्यक्ति की लव मैरिज होगी व कौन अरेंज मैरिज करेगा। आज यहां पर आप मूलांक अनुसार जानेंगे कि किस व्यक्ति का लव मैरिज का सपना सच होगा व कौन घर वालों की सहमति से विवाह कर सकता है।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका स्वामी ग्रह सूर्य और मूलांक 1 है। ये लोग प्यार के मामले में काफी शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ये पहले अपने दिल की बात किसी से नहीं कहते हैं, जिसके कारण इनकी लव मैरिज होने की संभावना काफी कम होती है।