अंक ज्योतिष

आपकी जन्म तारीख में छुपा है 'मनी मैग्नेट' रत्न, DOB से जानिए किस Gemstone से चमकेगा भाग्य

​​Lucky Gemstone According To Date Of Birth: क्या आप भी रत्न पहनते हैं या पहनने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक से अपने लकी रत्न के बारे में जान सकते हैं। यहां पर मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लकी रत्नों के बारे में बताया गया है।

Image

जन्म तिथि के अनुसार कौन सा रत्न धारण करना चाहिए?

Lucky Gemstone As Per Date Of Birth: अंक ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें अंकों का खास महत्व है। खासकर, व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। प्रत्येक मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से है, जिनके कमजोर होने पर विशेष उपाय किए जाते हैं। कई लोग उंगलियों में रत्न भी धारण करते हैं। वहीं, जब ये रत्न व्यक्ति अपनी डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से पहनता है तो उसका सकारात्मक प्रभाव जल्दी जीवन पर पड़ता है। चलिए अब जानें किस मूलांक वालों को कौन सा रत्न पहनना चाहिए।

मूलांक 1

किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 1 है, जिनका संबंध सूर्य ग्रह से है। इन लोगों के लिए सोने की अंगूठी में माणिक्य या रूबी पहनना शुभ रहता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति जल्दी सफलता हासिल करता है।