अंक ज्योतिष

Numerology: क्या है आपका Weak Point? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें

Weaknesses by Birth Number (Mulank): हर व्यक्ति की कोई न कोई कमजोरी होती है, जिसके बारे में उसकी डेट ऑफ बर्थ से पता चल सकता है। चलिए जन्म तिथि यानी मूलांक 1 से लेकर 9 वालों की कमजोरियों के बारे में जानें।

Image

अपनी कमजोरी को कैसे पहचानें?

Weakness According To Date Of Birth (Mulank): अंक ज्योतिष शास्त्र केवल व्यक्ति के भविष्य के बारे में नहीं बताता है, बल्कि स्वभाव से जुड़े कई राज भी खोलता है। इसके जरिए काफी हद तक व्यक्ति की खूबियों और कमजोरियों के बारे में जाना जा सकता है। यहां तक कि इसका भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यक्ति किस परिस्थिति में कैसे रिएक्ट करेगा। हालांकि, आज यहां पर आपको डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक के अनुसार लोगों की कमजोरियों के बारे में पता चलेगा।

मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख पर जन्मे लोग)

वैदिक अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वालों की सबसे बड़ी कमजोरी उनका अहंकार है। ये अपनी बात पर अड़ जाते हैं और दूसरों की सलाह को जल्दी से स्वीकार नहीं करते हैं।