अंक ज्योतिष

Numerology: आपके मूलांक के लिए हफ्ते के सिर्फ ये 2-3 दिन बेस्ट, बाकी शुभ कामों के लिए सही नहीं

​Lucky Days As Per Mulank: क्या आपको पता है कि हफ्ते का कौन-सा दिन आपके लिए शुभ है? यदि नहीं, तो इस बारे में आप अपने मूलांक से जान सकते हैं। यहां पर मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के शुभ दिनों के बारे में बताया गया है।

Image

जन्म तिथि से जानें अपना शुभ दिन

Auspicious Days According To Date Of Birth: हर दिन व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं रहता है... ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन क्या आपने इसके पीछे के कारण के बारे में जानने का प्रयास किया है? यदि नहीं, तो आपको बता दें कि रोज ग्रहों की स्थिति एक जैसी नहीं रहती है। इसके अलावा कुछ दिन व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होते हैं। ऐसे दिनों में व्यक्ति कितना भी अच्छा काम कर ले, लेकिन किसी न किसी कारण से उसे सफलता नहीं मिल पाती है। वहीं, शुभ दिनों में छोटे-बड़े हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है। चलिए अब जानते हैं जन्म तिथि यानी मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के शुभ दिनों के बारे में।

मूलांक 1

जिन लोगों की जन्म तिथि 1, 10, 19 या 28 है, उनका मूलांक 1 और लकी दिन रविवार, मंगलवार तथा शुक्रवार हैं। इन दिनों में यदि मूलांक 1 के लोग कोई कार्य करते हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है।