अंक ज्योतिष

Numerology: 'बिग बॉस 20' में छाए ScoutOP की गर्लफ्रेंड काश्वी का मूलांक क्या है? जानें अंक ज्योतिष से जुड़ी ये दिलचस्प बातें

Kaashvi Hiranandani Mulank: काश्वी हीरानंदानी, लाइव स्ट्रीमर ScoutOP की गर्लफ्रेंड हैं, जो इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। चलिए जानें काश्वी का जीवन किस मूलांक से प्रभावित है और उनका स्वामी ग्रह क्या है।

Image

काश्वी हीरानंदानी का मूलांक

Kaashvi Hiranandani Mulank: काश्वी हीरानंदानी, जिन्हें गेमिंग की दुनिया में KaashPlays के नाम से जाना जाता है, वो भारत की जानी-मानी गेमिंग स्ट्रीमर, कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया स्टार हैं। काश्वी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस समय वो मशहूर ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी ScoutOP यानी तन्मय सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में हैं। इन दिनों स्काउटओपी सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में हैं। हाल ही में काश्वी 'बिग बॉस 20' शो में गईं और उन्होंने स्काउट से खुलकर बात की तथा उन्हें उनकी गलतियों का एहसास कराया। खासकर, लव गिल के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। काश्वी ने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी और स्काउट को समझाया कि उनके इस स्वभाव का उन पर कैसा प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि, आज हम आपको काश्वी हीरानंदानी के मूलांक और उससे जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

काश्वी हीरानंदानी का मूलांक क्या है?

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, काश्वी हीरानंदानी का जन्म 28 अप्रैल 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि किसी भी महीने की 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 और स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इस हिसाब से ScoutOP की गर्लफ्रेंड काश्वी का मूलांक 1 और सूर्य स्वामी ग्रह है। इसके अलावा किसी भी महीने की 1, 10 और 19 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक भी 1 ही होता है।