अंक ज्योतिष

Numerology: 'बिग बॉस 20' में ScoutOp का दिख रहा बेबाक अंदाज, क्या मूलांक में छिपा है उनके स्वभाव का राज? जानें

Bigg Boss 20 Contestant ScoutOp: 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेने के कारण ScoutOp यानी तन्मय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। चलिए अंक ज्योतिष से जानें स्काउट के मूलांक और उससे जुड़ी रोचक बातों के बारे में।

Image

ScoutOp का मूलांक

Bigg Boss 20 Contestant ScoutOp (tanmay singh mulank): ScoutOp यानी तन्मय सिंह फेमस ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी, लाइव स्ट्रीमर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। लोगों को उनके गेम खेलने का अंदाज बहुत पसंद आता है, जिसके कारण वो समय-समय पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। हालांकि, इस समय स्काउट बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेने के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में उनका बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है। वो खुलकर हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं और वक्त आने पर अपने दोस्तों के लिए खड़े रहते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से देखें तो ScoutOp के स्वभाव और व्यक्तित्व में उनके मूलांक से जुड़े कई खास गुण और लक्षण साफ दिखाई देते हैं।

दरअसल, अंक ज्योतिष में बताया गया है कि व्यक्ति की जन्म तारीख यानी मूलांक का उसके स्वभाव, सोचने के तरीके और व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि स्काउट का मूलांक क्या है और इस तारीख से जुड़ी कौन-कौन सी दिलचस्प बातें उनके स्वभाव में नजर आ रही हैं।