Mole On Knee Meaning & Significance: घुटने पर तिल होना कुछ लोगों के लिए आम बात हो सकती है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र की दृष्टि से ये कोई साधारण बात नहीं है। ये एक महत्वपूर्ण संकेत है, जिसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य में उसके साथ घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है। यहां तक कि व्यक्ति के करियर, सेहत और लव लाइफ आदि के बारे में भी जाना जा सकता है। दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसमें शरीर के अंगों को संकेतों की दृष्टि से देखा जाता है। इन संकेतों के जरिए व्यक्ति के मन में उठे अपने भविष्य से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिलते हैं। चलिए अब जानें राइट या लेफ्ट, किस पैर के घुटने पर तिल होना क्या दर्शाता है।
दाएं पैर के घुटने पर तिल होना कैसा होता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाएं पैर के घुटने पर तिल (right pair ke ghutne par til hona kaisa hota hai) होना शुभ होता है। ऐसे लोग बहुत मेहनती और समझदार होते हैं, जो जीवन में कुछ बड़ा करने का दम रखते हैं। ये छोटी से छोटी जिम्मेदारी को पूरे मन से निभाते हैं और कभी किसी का दिल जानबूझकर नहीं दुखाते हैं। ये लोग जमीन से जुड़े होते हैं, जो अपने संघर्ष के समय को कभी भी नहीं भूलते हैं।
स्वभाव-
इन लोगों का स्वभाव सरल होता है। ये लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों के प्रति वफादार होते हैं और उन्हें खुश रखने के लिए दिल से प्रयास करते हैं। बता दें कि ऐसे लोगों को मूर्ख बनाना आसान नहीं होता है क्योंकि ये जल्दी से लोगों की बातों में नहीं आते हैं, बल्कि सोच-समझकर हर फैसला लेते हैं।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- नाभि पर या उसके ठीक पास, कहां तिल होना है ज्यादा शुभ? सामुद्रिक शास्त्र से जानें
बाएं पैर के घुटने पर तिल होना कैसा होता है?
जिन लोगों के बाएं पैर के घुटने पर तिल (left pair ke ghutne par til hona kaisa hota hai) होता है, वो डरपोक नहीं होते हैं। इनके जीवन में तमाम परेशानियां आती हैं, जिनका ये बिना डरे सामना करते हैं। ये लोग रिस्क लेने से भी डरते नहीं हैं। इसके अलावा ये लोग जल्दी से अपनी बातों से मुकरते नहीं हैं। एक बार जो ये ठान लेते हैं, उसे करके ही दम लेते हैं।
स्वभाव-
बता दें कि इन लोगों का स्वभाव मिलनसार नहीं होता है। ये अकेले खुश रहते हैं और जल्दी से नए लोगों के बीच घुलते-मिलते नहीं हैं। हालांकि, अपने जीवनसाथी के प्रति ये पूर्ण रूप से समर्पित होते हैं। ये अपने जीवनसाथी की दिल से केयर करते हैं और अपने से ज्यादा उनकी खुशी की परवाह करते हैं।
