Mole On Little Finger Nail Significance: आज से कई साल पहले समुद्र ऋषि ने सामुद्रिक शास्त्र की रचना की थी। इस शास्त्र में उन्होंने शरीर के अंगों की बनावट, आकार और निशानों का वर्णन संकेतों के रूप में किया, जिनके जरिए व्यक्ति के स्वभाव के साथ-साथ भविष्य का भी आकलन किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों को भी महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जो व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हालांकि, तिल का स्थान भी भविष्य का आकलन करने में अहम भूमिका निभाता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि हाथ और पैर की सबसे छोटी उंगली, जिसे कनिष्ठिका कहा जाता है, उसके नाखून पर तिल होना कैसा होता है।
हाथ की छोटी उंगली के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाएं ही नहीं, बाएं हाथ की भी छोटी उंगली के नाखून पर तिल होना शुभ होता है। ऐसे व्यक्ति का दिमाग काफी तेज होता है। ये अपने विचार और समझदारी से जीवन में ऊंचा स्थान हासिल करते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से अपार धन-दौलत कमाते हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। हालांकि, ये पैसा भी बहुत खर्च करते हैं। ये अपने जीवन को सुखद बनाने के लिए मोटा धन खर्च करते हैं। इन्हें नई व महंगी चीजों को खरीदने व इस्तेमाल करने का शौक होता है।
बता दें कि इन लोगों के अंदर अपने राज छिपाने की कला होती है। ये जल्दी से लोगों को अपने राज नहीं बताते हैं, बल्कि हर काम गुप्त तरीके से करना पसंद करते हैं।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- अंगूठे के नाखून पर तिल कहां होना ज्यादा शुभ? जानें
पैर की छोटी उंगली के नाखून पर तिल होने का महत्व
दाएं पैर
जिन लोगों के दाएं पैर की छोटी उंगली के नाखून पर तिल होता है, उन्हें करियर के शुरुआती दौर में विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन लगातार मेहनत करने के बाद इन्हें शानदार सफलता मिलती है। ये अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार वालों से भी बहुत प्यार करते हैं और उन्हें खुश करने के लिए कई बार अपनी खुशी को भी नजरअंदाज कर देते हैं।
बाएं पैर
सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो बाएं पैर की छोटी उंगली के नाखून पर तिल होना ज्यादा शुभ नहीं होता है। ऐसे लोगों को जीवन में कठिन परिश्रम करना पड़ता है। इन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती है, बल्कि प्रत्येक वस्तु को पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इन लोगों का स्वभाव संवेदनशील होता है। ये ज्यादा समय तक अपनी बातों को गुप्त नहीं रख पाते हैं। इन लोगों को घूमने का भी काफी शौक होता है। ये अधिक समय तक एक स्थान पर रुक नहीं पाते हैं।
