धर्म

Dronacharya Mela कब और क्यों लगता है? जानें इसके पीछे की कहानी और कौरवों-पांडवों के गुरु द्रोण से जुड़ा इतिहास

Dronacharya Mela, Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के दनकौर में हर साल द्रोणाचार्य मेला लगता है, जिसमें शामिल होने के लिए भक्तजन दूर-दूर से आते हैं। आज यहां पर आप इसी मेले के इतिहास, महत्व और अन्य दिलचस्प बातों के बारे में जानेंगे।

Image

गुरु द्रोणाचार्य मेला कहां लगता है?

Dronacharya Mela, Uttar Pradesh: देशभर में समय-समय पर विभिन्न मेलों का आयोजन होता है, जिनमें द्रोणाचार्य मेला भी प्रमुख है। द्रोणाचार्य मेला (Guru Dronacharya Mela Kahan Per Lagta Hai) हर साल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर कस्बे में आयोजित किया जाता है। इस मेले की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन से होती है, जबकि समापन कृष्ण जन्मोत्सव के ठीक 10 दिन बाद होता है। साल 2026 में द्रोणाचार्य मेला 4 सितंबर से 13 सितंबर तक चलेगा। हर साल द्रोणाचार्य मेले में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है।

क्या आपने कभी सोचा है कि द्रोणाचार्य मेला क्यों लगता है? इसके पीछे का इतिहास क्या है और लोगों की इस मेले से इतनी गहरी आस्था क्यों जुड़ी हुई है? अगर आपके मन में भी द्रोणाचार्य मेले से जुड़े ऐसे ही सवाल हैं तो यहां पर आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।