Mole On Tongue Meaning: क्या आपकी भी जीभ पर तिल है? अगर हां, तो ये कोई साधारण बात नहीं है। सामुद्रिक शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण संकेत माना है, जो कि आमतौर पर शुभ होता है। हालांकि, जीभ पर किस जगह तिल है, ये भी काफी महत्वपूर्ण बात है। दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद छोटे से छोटे तिल को एक संकेत की तरह देखा जाता है, जिससे व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य में उसके साथ घटने वाली कई जरूरी संभावित घटनाओं के बारे में पता चलता है। चलिए अब जानें जीभ पर मौजूद तिल से मिलने वाले संकेतों के बारे में।
जीभ पर तिल होना कैसा होता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आमतौर पर जीभ पर कहीं पर भी तिल होना शुभ होता है, लेकिन इसका स्थान इसके परिणाम में थोड़ा बदलाव ला सकता है।
जीभ के ऊपर वाले हिस्से पर तिल होना कैसा होता है?
जिन लोगों की जीभ के ऊपर वाले हिस्से पर तिल होता है, उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। ऐसे लोग अपने तेज दिमाग से अंत में बाजी बदलने का दम रखते हैं। हालांकि, इन लोगों का अपनी वाणी पर कंट्रोल नहीं रहता है। कई बार गुस्से में या भावनाओं में बहकर ये लोग ऐसी बातें बोल देते हैं, जिससे सामने वाले व्यक्ति को काफी दुख होता है। मान्यता है कि इन लोगों के द्वारा बोली गई बातें अक्सर सच साबित होती हैं।
जीभ के आगे वाले हिस्से पर तिल होना कैसा होता है?
यदि किसी व्यक्ति की जीभ के आगे वाले हिस्से पर तिल है तो वो काफी अच्छा वक्ता बन सकता है। इन लोगों की वाणी में प्रभाव होता है। इन्हें लोगों को कन्वींस करना बहुत अच्छे से आता है। तेज दिमाग होने के कारण ये परेशानियों से बहुत ही जल्दी बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा इन्हें खाने-पीने का काफी शौक होता है, जिस पर ये मोटा खर्चा करने से भी घबराते नहीं हैं।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- नाभि पर तिल होना कैसा होता है? सामुद्रिक शास्त्र से जानें
जीभ के नीचे वाले हिस्से पर तिल होना कैसा होता है?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की जीभ के नीचे वाले हिस्से पर तिल होता है, उनका दिमाग काफी तेज होता है। ये दूसरों से ज्यादा खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देते हैं। ये कम उम्र में ऐसा कोई बड़ा काम करने का दम रखते हैं, जिसके कारण इन्हें समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है। इसके अलावा इनकी धर्म-कर्म में भी रुचि रहती है, जिसकी वजह से ये जल्दी गलत संगत में नहीं फंसते हैं।
