पंचांग

आज का पंचांग 13 सितंबर 2026: वराह जयंती पर किस समय होगा चंद्र दर्शन? जानें चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय और दिनभर के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 13 September: आज वराह जयंती के दिन चंद्र दर्शन होगा, जिसका हिंदू धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। चलिए पंचांग से जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय तथा चंद्रोदय-चंद्रास्त के टाइम के बारे में।

Image

13 सितंबर 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 13 September 2026: आज द्वितीय चातुर्मास का 21वां दिन, वराह जयंती और चन्द्र दर्शन है। द्रिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से आज 13 सितंबर 2026 के दिन का आरंभ हुआ है, जो शाम 07 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। द्वितीया तिथि के बाद तृतीया तिथि दिन के अंत तक रहने वाली है। चलिए अब पंचांग के जरिए जानें 13 सितंबर 2026, रविवार के दिन की छोटी से बड़ी हर ज्योतिषीय घटना के बारे में।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 05 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 29 मिनट पर
  • चंद्रमा का उदय- सुबह 08 बजकर 06 मिनट पर
  • चंद्रास्त- शाम 07 बजकर 31 मिनट पर

चन्द्र दर्शन का समय

आज 13 सितंबर 2026 को शाम 06 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 31 मिनट तक चन्द्र दर्शन का शुभ समय है।