पंचांग

Aaj Ka Panchang : विश्वकर्मा जयंती और कन्या संक्रांति आज, जानें पूजा-पाठ के शुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang: 17 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल षष्ठी तिथि है। आज के पंचांग में जानें सूर्य-चंद्रमा की स्थिति, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और गुरुवार के दिन किए जाने वाले विशेष धार्मिक उपाय।

Image

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग देखने की परंपरा रही है। आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो प्रातः 10:47 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज के दिन अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव सायं 07:53 बजे तक रहेगा, जिसके उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र प्रभावी होगा। आज ही के दिन विश्वकर्मा जयंती और कन्या संक्रांति के पर्व मनाए जाएंगे। पढ़ें आज का पंचांग विस्तार से...

आज के दिन की ग्रह स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। वहीं, सूर्य देव प्रातः 07:58 बजे तक सिंह राशि में रहेंगे और उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग के अनुसार, आज का दिन धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के लिए विशेष महत्व रखता है।