पंचांग

Aaj Ka Panchang : गुरु प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और विशेष योग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 24 सितंबर 2026: आज भाद्रपद माह की त्रियोदशी तिथि और गुरु प्रदोष व्रत है। आज के दिन शुभ और अशुभ मुहूर्त की सही जानकारी दैनिक पंचांग से मिल सकती है।

Image

24 सितंबर 2026 पंचांग: आज गुरु प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विशेष योग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 24 सितंबर 2026: धार्मिक दृष्टि से 24 सितंबर 2026 का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और इस दिन गुरु प्रदोष व्रत का पावन संयोग बन रहा है। सनातन परंपरा में प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए समर्पित माना जाता है। आज के दिन श्रद्धालु विशेष रूप से शिव आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि आज रात्रि 11:18 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। आज के दिन धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 10:35 बजे तक रहेगा, जिसके उपरांत शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव शुरू हो जाएगा जो पूरी रात बना रहेगा। वहीं, धृति योग दोपहर 03:55 बजे तक रहेगा और उसके बाद शूल योग की शुरुआत होगी। चंद्रमा आज पूरे दिन और रात कुंभ राशि में ही संचार करेंगे।