Aaj Ka Panchang 4 October 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से आज के दिन का आरंभ हुआ है। नवमी तिथि आज सुबह 03:54 बजे तक ही थी। इसके बाद अब दशमी तिथि चल रही है, जिसका समापन कल सुबह होगा। आज तृतीय चातुर्मास का 13वां दिन और पितृपक्ष का नवमी श्राद्ध भी है। चलिए अब जानें आज के दिन की ज्योतिषीय घटनाओं के बारे में विस्तार से।
सूर्योदय से लेकर चंद्रास्त तक का समय
आज 4 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 06:15 बजे होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 06:04 बजे होगा। चंद्रोदय की बात करें तो वो कल 5 अक्टूबर की सुबह 12:40 बजे होगा और चंद्रास्त आज दोपहर में 01:58 बजे रहेगा।
नक्षत्र
पुनर्वसु नक्षत्र से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जिसका समापन सुबह 12:13 बजे हो गया है। इस समय पुष्य नक्षत्र प्रभावी है, जिसका समापन कल सुबह होगा।
दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र
- पश्चिम में दिशा शूल है।
- कुम्भ चक्र दिनभर तल में रहेंगे।
- राहु का वास उत्तर दिशा में है।
- चंद्रमा का वास पश्चिम दिशा में शाम 06:31 बजे तक है। इसके बाद वो उत्तर दिशा में रहेंगे।
- शिव जी का वास सभा में है।
आज के शुभ-अशुभ योग
परिघ योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जिसका समापन दोपहर 12:31 बजे होगा। इसके बाद देर रात तक शिव योग रहने वाला है। इसके अलावा आडल योग आज सुबह 06:15 बजे से लेकर कल सुबह 12:13 बजे तक प्रभावी रहेगा।
4 अक्टूबर के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:38 बजे से लेकर 5:27 बजे तक
- प्रातः संध्या: सुबह 5:02 बजे से लेकर 6:15 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:46 बजे से लेकर दोपहर 12:33 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:08 बजे से लेकर 2:55 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:04 बजे से लेकर 6:28 बजे तक
- सायाह्न संध्या: शाम 6:04 बजे से लेकर 7:17 बजे तक
- अमृत काल: रात 9:57 बजे से लेकर 11:28 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: रात 11:45 बजे से लेकर 12:34 बजे तक
- रवि पुष्य योग: रात 12:13 बजे से लेकर 5 अक्टूबर की सुबह 6:16 बजे तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: रात 12:13 बजे से लेकर 5 अक्टूबर की सुबह 6:16 बजे तक
4 अक्टूबर के अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: शाम 4:35 बजे से लेकर 6:04 बजे तक
- यमगण्ड: दोपहर 12:10 बजे से लेकर 1:38 बजे तक
- गुलिक काल: दोपहर 3:07 बजे से लेकर 4:35 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: शाम 4:29 बजे से लेकर 5:17 बजे तक
- वर्ज्य: दोपहर 12:51 बजे से लेकर 2:22 बजे तक
- आडल योग: सुबह 6:15 बजे से लेकर 5 अक्टूबर की रात 12:13 बजे तक
- विडाल योग: रात 12:13 बजे से लेकर 5 अक्टूबर की सुबह 6:16 बजे तक
करण
तैतिल करण आज प्रात: काल में रहेगा, जो दोपहर 04:51 बजे समाप्त होगा। इसके बाद गर करण कल सुबह 03:54 बजे तक रहने वाला है।
आज की चंद्र राशि और सूर्य राशि
आज शाम में 06:31 बजे तक चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद वो कर्क राशि में प्रवेश यानी गोचर करेंगे। सूर्य आज दिनभर कन्या राशि में स्थित रहेंगे। हालांकि, सूर्य ग्रह हस्त नक्षत्र के दूसरे पद में सुबह 08:16 बजे तक ही रहेंगे। इसके बाद वो तीसरे पद में प्रवेश करेंगे।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी द्रिक पंचांग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है। Bhakti Times इसकी पुष्टि नहीं करता है।
