पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज कौन सी तिथि है, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और पूजा-पाठ का समय, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 7 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि है। आज के पंचांग से जानें नक्षत्र, योग, राहुकाल और भगवान गणेश की पूजा से जुड़े विशेष उपाय।

Image

आज का पंचांग 7 अक्टूबर 2026: आश्विन कृष्ण द्वादशी पर जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और पूजा का समय

Aaj Ka Panchang: आज 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, यह तिथि रात्रि 11:16 बजे तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन विशेष महत्व रखता है। आज के दिन मघा नक्षत्र रात्रि 09:40 बजे तक रहेगा और इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संचार होगा।

आज के दिन शुभ योग का प्रभाव अगले दिन यानी 8 अक्टूबर की सुबह 02:52 बजे तक बना रहेगा। इसके उपरांत शुक्ल योग की शुरुआत होगी। चंद्रमा आज पूरे दिन और रात सिंह राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य देव कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। आज के दिन सूर्योदय प्रातः 06:17 बजे हुआ और सूर्यास्त सायं 06:00 बजे होगा।