धार्मिक कैलेंडर के अनुसार, 1 नवंबर 2026 का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज अहोई अष्टमी का पावन व्रत मनाया जा रहा है। साथ ही चतुर्थ चातुर्मास का 11वां दिन, भानु सप्तमी, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। इसके अलावा राधा कुण्ड स्नान भी आज ही होगा। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 02:51 बजे तक रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। चलिए पंचांग से जानें 1 नवंबर 2026, रविवार के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।
सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति
आज दिनभर सूर्य ग्रह तुला राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा कर्क राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
नक्षत्र और योग
आज के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो अगले दिन यानी 2 नवंबर की तड़के 04:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र की शुरुआत होगी। योग की बात करें तो दोपहर 02:51 बजे तक साध्य योग रहेगा, जिसके उपरांत शुभ योग शुरू हो जाएगा।
आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ के लिए सही समय का चुनाव करना महत्वपूर्ण माना जाता है। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:42 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, अमृत काल का समय रात्रि 10:25 बजे से 11:56 बजे तक रहेगा। चौघड़िया के अनुसार, सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक का समय अमृत काल के रूप में शुभ माना गया है।पंचांग में कुछ समय को अशुभ माना गया है, जिसमें नए कार्यों की शुरुआत से बचने की सलाह दी जाती है। आज राहुकाल शाम 05:30 बजे से शाम 07:00 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त, गुलिक काल दोपहर 03:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक और यमगंड दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।
चन्द्र मास और सम्वत (Lunar Month and Samvat)
- शक संवत: 1948 पराभव
- गुजराती संवत: 2082 पिङ्गल
- विक्रम संवत: 2083 सिद्धार्थी
- चन्द्र मास: कार्तिक- पूर्णिमान्त/ आश्विन- अमान्त
- प्रविष्टे/गते: 16
दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र
- दिशा शूल- पश्चिम में
- कुम्भ चक्र- गर्भ में
- राहु का वास- उत्तर दिशा में
- चंद्रमा का वास- उत्तर दिशा में
- शिव जी का वास- दोपहर 2:51 बजे तक श्मशान में रहेंगे, जिसके बाद गौरी के साथ रहेंगे।
सूर्योदय से लेकर चंद्रास्त तक का समय
आज सूर्योदय सुबह 06:33 बजे होगा, जबकि सूर्यास्त का समय शाम 05:36 बजे निर्धारित है।चंद्रमा आज रात 11:40 बजे उदय होगा, जबकि चंद्रास्त दोपहर 12:42 बजे होगा।
