पंचांग

नौकरी में तनाव और करियर में बदलाव: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से समझें सही समय

ऑफिस के तनाव और करियर की बाधाओं के पीछे ग्रहों की क्या भूमिका होती है? वैदिक ज्योतिष मान्यताओं से जानिए मानसिक स्थिति, ग्रहों के गोचर और नौकरी बदलने के सही समय का गणित।

Image

नौकरी में तनाव और करियर में बदलाव: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से समझें सही समय

आज के दौर में ऑफिस का तनाव और मानसिक दबाव आम समस्या बन गए हैं। अक्सर लोग अपने करियर में आने वाली परेशानियों या डिप्रेशन के लिए सीधे तौर पर अपने बॉस या कार्यस्थल के माहौल को जिम्मेदार ठहराते हैं। हालांकि, वैदिक ज्योतिष के नजरिए से देखें तो इसके पीछे केवल बाहरी परिस्थितियां ही नहीं, बल्कि ग्रहों की चाल और व्यक्ति की अपनी मानसिक स्थिति का भी गहरा संबंध होता है।

कार्यस्थल पर महसूस होने वाला तनाव हमेशा वास्तविक नहीं होता। कई बार यह केवल व्यक्ति की मानसिक स्थिति का परिणाम होता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा राहु या बुध जैसे ग्रहों के साथ पीड़ित अवस्था में हो, तो वह व्यक्ति बेवजह भ्रम और अत्यधिक सोचने (ओवरथिंकिंग) की समस्या से घिर जाता है। इसी तरह, चंद्रमा पर केतु का प्रभाव मन में एक अज्ञात भय पैदा करता है, जिससे व्यक्ति को ऑफिस में सब कुछ नकारात्मक लगने लगता है, जबकि वास्तविकता में वहां कोई बड़ी समस्या नहीं होती।