पंचांग

कन्या पूजन 2026: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार कन्याओं को दें ये उपहार, मिलेगा शुभ फल

शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपनी राशि के अनुरूप कन्याओं को उपहार भेंट करते हैं, तो माता रानी की कृपा और शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

Image

कन्या पूजन 2026: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार कन्याओं को दें ये उपहार, मिलेगा शुभ फल

शारदीय नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इस दिन छोटी कन्याओं को साक्षात माता रानी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। भक्त श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें भोजन कराते हैं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा व उपहार भेंट करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का मानना है कि यदि ये उपहार अपनी राशि के अनुसार चुने जाएं, तो यह न केवल माता रानी को प्रसन्न करने वाला होता है, बल्कि इसके शुभ परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं।

ज्योतिष एक्सपर्ट पिनाकी मिश्रा के अनुसार, हर राशि का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और उन ग्रहों के अनुकूल रंगों व वस्तुओं का चुनाव करना कन्या पूजन में लाभकारी माना जाता है। यदि आपको अपनी राशि की जानकारी नहीं है, तो आप सामान्य रूप से फल, मिठाई या स्टेशनरी का सामान भी भेंट कर सकते हैं।