राशिफल

Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा और राहु के ग्रहण योग के बीच इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे ग्रहण योग बन रहा है। जानिए मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके सितारे।

Image

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर 2026 को ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र से संचार करेंगे। इस दौरान चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है, हालांकि गुरु की सप्तम दृष्टि इस प्रतिकूल प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित करेगी। इसके साथ ही गजकेसरी और धन योग का संयोग भी बन रहा है, जो कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक दृष्टि से शुभ संकेत दे रहा है।

आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, वहीं सिंह, कन्या और तुला राशि के लिए आज का दिन कमाई और कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर लेकर आया है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या लेकर आया है।