Mole On Mount Of The Left Palm: आज से कई साल पहले सामुद्रिक शास्त्र की रचना हुई थी, जिसमें व्यक्ति के शरीर की बनावट, अंगों के आकार, तिल, मस्से और चेहरे की आकृति को संकेतों के रूप में दर्शाया गया है। इन संकेतों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य की घटनाओं का आकलन किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में हथेली के पर्वतों यानी उंगलियों के ठीक नीचे स्थित उभरे हुए भाग पर मौजूद तिलों को भी विशेष संकेत माना है।
सीधे और उल्टे, दोनों हाथ के पर्वतों का अपना महत्व है। आज यहां पर आप उल्टे हाथ की हथेली के पर्वतों पर मौजूद तिलों से जुड़े संकेतों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
गुरु पर्वत
तर्जनी उंगली के नीचे वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है। इस स्थान पर तिल होना शुभ नहीं होता है। ऐसे लोग वक्त पर फैसला नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण जीवनभर परेशान रहते हैं। इन लोगों की नेतृत्व क्षमता भी अच्छी नहीं होती है।
शनि पर्वत
मध्यमा उंगली के नीचे वाले हिस्से को शनि पर्वत कहा जाता है। जिन लोगों के लेफ्ट हाथ के इस हिस्से पर तिल होता है, उनका जीवन विभिन्न उतार-चढ़ाव से भरा रहता है। इन लोगों के ऊपर बहुत ही कम उम्र में जिम्मेदारियां आ जाती हैं, जिनसे चाहकर भी ये लोग भाग नहीं पाते हैं।
सूर्य पर्वत
अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर के नीचे वाले हिस्से को सूर्य पर्वत कहा जाता है। जिन लोगों के इस स्थान पर तिल होता है, उन्हें जल्दी से मेहनत का फल नहीं मिलता है। ये अपने कामकाज से भी खुश नहीं रहते हैं।
भक्ति टाइम्स पर यह भी पढ़ें- सीधे हाथ की हथेली के पर्वतों पर तिल होना कैसा होता है? जानें
बुध पर्वत
कनिष्ठा यानी छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को बुध पर्वत कहा जाता है। जिन लोगों के उल्टे हाथ के बुध पर्वत पर तिल होता है, उन्हें जीवन में कभी भी बहुत ज्यादा पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये बहुत ही जल्दी लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर लेते हैं। हालांकि, ये लोग अपने ऊपर दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं।
शुक्र पर्वत
अंगूठे के ठीक नीचे का उभरा भाग शुक्र पर्वत कहलाता है। जिन लोगों के लेफ्ट हाथ के इस स्थान पर तिल होता है, उन्हें जीवन के हर मोड पर भाग्य का साथ मिलता है। इन लोगों की रचनात्मक कार्यों में काफी रुचि रहती है। इनका व्यक्तित्व भी काफी अट्रैक्टिव होता है। ये लोग अपनी मेहनत से जीवन में अपार धन कमाने का दम रखते हैं।
नोट: यहां बताई गई बातें सामुद्रिक शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। Bhakti Times इसकी पुष्टि नहीं करता है।
