राशिफल

24 अक्टूबर का राशिफल, मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में रहेंगे। ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। जानिए नौकरी, कारोबार, लव लाइफ और सेहत के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं गुरु और मंगल कर्क, केतु सिंह, सूर्य-बुध-शुक्र तुला और राहु कुंभ राशि में हैं। ग्रहों की इन स्थितियों के आधार पर कुछ राशियों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को सेहत और जरूरी फैसलों में सावधानी रखनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

1. मेष राशि

नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है। ऑफिस के काम पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन किसी फैसले को लेकर मन विचलित हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। उपाय: गाय को पालक खिलाएं और तिल का दान करें।