Mercury Transit 2026 Date, Time & Effect: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों के राजकुमार और सूर्य को ग्रहों के राजा का स्थान प्राप्त है। ये दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जिनके प्रत्येक गोचर का राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वहीं, जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे की राशि या नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो अधिक बलवान हो जाते हैं। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को दोपहर 4 बजकर 31 मिनट पर बुध ग्रह का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर हुआ है। सूर्य को इस नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो आत्मा, मान-सम्मान और उच्च पद आदि के कारक हैं। अब 13 सितंबर 2026 की सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक बुध सूर्य के नक्षत्र में ही रहेंगे। चलिए जानें अगले हफ्ते तक किन 3 राशियों के जीवन पर बुद्धि, त्वचा और कारोबार के कारक ग्रह बुध के नक्षत्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मिथुन राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, जो वर्तमान में इस राशि के जातकों की कुंडली के तीसरे भाव से होते हुए चौथे भाव की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में पुराने संपर्कों से लाभ होने के योग हैं। अगर कोई डील तमाम प्रयासों के बाद भी पूरी नहीं हो रही है तो बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। वर्क फ्रॉम होम करने वाले जातकों को खुद के काम से लाभ हो सकता है। अगले हफ्ते तक अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स के दम पर भी आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- पर्स का डिजाइन नहीं शेड है जरूरी, बर्थ डेट से जानें अपना लकी और अनलकी कलर
वृश्चिक राशि
बुध ग्रह वर्तमान में वृश्चिक राशि वालों के दसवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे अगले हफ्ते तक लाभ होने के योग हैं। नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सच्चे मन से निभाएंगे। इसके अलावा सीनियर से आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपको उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आय के मजबूत होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों की बात करें तो उनमें 13 सितंबर तक ज्यादा गिरावट का अहसास नहीं होगा।
धनु राशि
मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के अलावा धनु राशि के जातकों के जीवन पर भी वर्तमान में बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बुध धनु राशि वालों के लिए सिंह राशि में नौवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं। जो बच्चे उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर हैं या जाने की सोच रहे हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। अगले हफ्ते तक लंबी दूरी की यात्रा के दौरान भी जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। बता दें कि प्रोफेशन बदलने के लिए ये वक्त ठीक है।
नोट: बुध गोचर का प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है, जो केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Bhakti Times इसकी पुष्टि नहीं करता है।
