Budh Gochar 2026 Date, Time & Effect: आज 7 सितंबर 2026 को एक बड़ी ज्योतिषीय घटना घटी है। ग्रहों के राजकुमार बुध ने आज अपनी स्वराशि कन्या में गोचर किया है। इस साल पहली बार बुध ने अपनी राशि में प्रवेश किया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब-जब बुध अपनी राशि में जाते हैं तो वो अधिक बलवान हो जाते हैं और राशियों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। अब 26 सितंबर 2026 तक बुध बलवान ही रहेंगे।
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर में 1 बजकर 35 मिनट पर बुध की चाल बदली है, जो बुद्धि, त्वचा, वाणी, विवेक, संवाद, तर्क क्षमता, गणित, रिश्ते और व्यापार के दाता हैं। वहीं, अब 26 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर बुध की चाल बदलेगी। आज हुए बुध के इस ज्योतिषीय गोचर से किन 3 राशियों को सितंबर 2026 के अंत तक लाभ होने के योग हैं, चलिए इस बारे में जानें।
मेष राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध का आज दोपहर में गोचर करना मेष राशि वालों के लिए बढ़िया रहा है। यदि करियर से जुड़ी आपको कोई समस्या है तो वो दूर होगी। साथ ही समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आमदनी की बात करें तो उसमें उम्मीद से ज्यादा उछाल आने के योग हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें 26 सितंबर को दोपहर से पहले खुशखबरी मिलने की संभावना है।
तुला राशि
मेष के अलावा तुला राशि वालों के जीवन पर भी 26 सितंबर तक बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास रंग लाएंगे। साथ ही समाज में नाम कमाने वाले लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। पारिवारिक मामलों से छुटकारा मिलने की भी बुध गोचर के दौरान विवाहित जातकों को संभावना है। इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ेंगे और आपको मोटा लाभ करवाएंगे। भौतिक सुखों की भी प्राप्ति आपको जल्द हो सकती है।
कुंभ राशि
आज दोपहर में हुए बुध गोचर से कुंभ राशि वालों के लिए अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। जिन लोगों का खुद का कामकाज है, उन्हें कार्यों में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। नौकरी कर रहे लोग नई जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे और खुश रहेंगे। बड़े और छोटे, हर तरह का निवेश करने के लिए बुध गोचर का समय कुंभ राशि वालों के लिए शुभ है। इसके अलावा घर की उलझनों से मुक्ति मिलेगी।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- अगले हफ्ते तक मजे करेंगे इन 3 राशियों के लोग, ग्रहों के राजा के नक्षत्र में स्थित राजकुमार रहेंगे मेहरबान
बुध गोचर के दौरान इन बातों पर दें विशेष ध्यान
यदि आप चाहते हैं कि बुध ग्रह का नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर न पड़े तो 26 सितंबर 2026 यानी बुध गोचर के दौरान किसी से भी झूठ न बोलें, दूसरों को धोखा न दें, महिला रिश्तेदारों का अनादर न करें, अपने आसपास सफाई रखें और अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। इसके अलावा व्यापारिक मित्रों से संबंध खराब न करें।
नोट: बुध राशि गोचर का प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है, जो केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Bhakti Times इसकी पुष्टि नहीं करता है।
