राशिफल

60 दिनों तक रहेगा सूर्य-शनि का षडाष्टक योग, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Shani Transit 2026: सूर्य-शनि के इस षडाष्टक संबंध के दौरान धैर्य और अनुशासन बनाए रखना स्थिति को संभालने में मददगार माना गया है।

Image

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग

Shani Transit 2026: ज्योतिष के हिसाब से 6 सितंबर 2026 की सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर सूर्य और शनि के बीच षडाष्टक संबंध बन गया है। इस समय सूर्य सिंह राशि में हैं, जबकि शनि मीन राशि में मौजूद हैं। सूर्य और शनि के बीच बनने वाला यह 150 डिग्री का संबंध ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस स्थिति के कारण तनाव, विरोध, काम में देरी और जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है।

खास बात यह है कि सूर्य और शनि को एक-दूसरे का शत्रु ग्रह माना जाता है। इसलिए इन दोनों के बीच बने इस संबंध का असर कुछ राशियों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है। चंद्र राशि के आधार पर सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी रखने की जरूरत बताई गई है। यह स्थिति करीब 60 दिनों तक रहने वाली है, इसलिए इस दौरान जल्दबाजी के बजाय संयम से काम लेना बेहतर रहेगा।