राशिफल

अपनी राशि में 64 दिनों तक रहेगा दैत्यगुरु शुक्र का डेरा, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Shukra Rashi Parivartan 2026: धन-वैभव के दाता ग्रह शुक्र करीब 64 दिनों तक अपनी राशि तुला में रहेंगे। ये समय कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। चलिए जानें दैत्यगुरु शुक्र के गोचर के समय और प्रभाव के बारे में।

Image

2 सितंबर को शुक्र करेंगे राशि गोचर

Shukra Rashi Parivartan 2026: तुला राशि का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं यानी वो इस राशि के स्वामी हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को कला, प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं, फैशन, लग्जरी और विवाह आदि का कारक माना गया है, जबकि तुला राशि का संबंध संतुलन, बातचीत, समझौते और साझेदारी से है। जब-जब शुक्र ग्रह अपनी राशि तुला में जाते हैं तो वो अधिक बलवान हो जाते हैं और राशियों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह का तुला राशि में गोचर होगा। करीब 64 दिन यानी 9 नवंबर 2026 की सुबह 12 बजकर 45 मिनट तक शुक्र इसी राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। दैत्यगुरु शुक्र के इस गोचर के दौरान किन 3 राशियों को लाभ होगा, आइए जानें।

मेष राशि

राशि चक्र की पहली राशि मेष के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का तुला राशि में गोचर करना शुभ रहेगा। इस गोचर से मेष राशि वालों का सातवां भाव प्रभावित होगा, जो कि शादी, जीवनसाथी, व्यक्तित्व और बिजनेस पार्टनरशिप से जुड़ा है। इन 64 दिनों के दौरान उन लोगों के रिश्तों में प्यार बढ़ेगा, जिन लोगों की शादी हो चुकी है। हालांकि, अविवाहित जातकों के लिए भी शादी का प्रस्ताव आने के योग हैं। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें नया साझेदार मिलेगा या किसी बड़े क्लाइंट के साथ के कारण मोटा लाभ होगा। जो लोग लंबे वक्त से पार्टनरशिप में कार्य कर रहे हैं, उनके अटके हुए काम गति पकड़ेंगे।