राशिफल

सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर, अगले 11 दिनों तक इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्य देव ने राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 नवंबर तक सूर्य की यह स्थिति 4 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के योग बना रही है।

Image

सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर: अगले 11 दिनों तक इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और नक्षत्र परिवर्तन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। हाल ही में, ग्रहों के राजा सूर्य ने 24 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश किया है। यह नक्षत्र राहु से संबंधित है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, जब सूर्य राहु के नक्षत्र में संचार करते हैं, तो यह स्थिति अचानक धन लाभ और अप्रत्याशित सफलता के योग बनाती है। सूर्य का यह प्रभाव 8 नवंबर तक बना रहेगा।

सूर्य और राहु की इस ऊर्जा का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिन्हें अगले 11 दिनों के दौरान विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान इन राशियों के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।