Tripad Kendra Yog 2026: सूर्य और शनि दोनों ग्रहों को ही वैदिक ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इन दोनों ग्रहों के बीच दोस्ती नहीं है, बल्कि शत्रुता का भाव देखने को मिलता है। समय-समय पर सूर्य और शनि ग्रह के संयोग से अशुभ योगों का भी निर्माण होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर सूर्य और शनि ग्रह एक-दूसरे से 135 डिग्री के एंगल पर आए, जिससे त्रिपाद-केंद्र योग बना। इस योग को सेस्क्वाड्रेट या सेस्क्विसक्वायर एस्पेक्ट के नामों से भी जाना जाता है, जिसके कारण राशियों के जीवन में तनाव पैदा हो रहा है। आज यहां पर आप उन्हीं 3 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके ऊपर इस समय त्रिपाद-केंद्र योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
मेष राशि
राशि चक्र की पहली राशि मेष के जातकों के ऊपर इस समय त्रिपाद-केंद्र योग का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें काम का प्रेशर महसूस होगा। ऑफिस में किसी सीनियर के साथ अनबन भी हो सकती है। बच्चों को उनके काम का क्रेडिट नहीं मिलेगा, जिसके कारण वो परेशान रहेंगे। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनके खर्चे बढ़ेंगे। खासकर, ऑनलाइन काम या यात्राओं पर मोटा पैसा खर्च होने के योग हैं।
- उपाय: अपनी क्षमता के अनुसार गुड़, गेहूं, काले तिल या धन का दान करें।
तुला राशि
मेष के अलावा तुला राशि वालों के जीवन पर भी इस वक्त त्रिपाद-केंद्र योग का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा लोगों के बीच अनबन बढ़ सकती है, जिसकी वजह से घर का माहौल भी प्रभावित होगा। यदि आप कुछ नया खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुकना ही अच्छा होगा, अन्यथा पैसे डूब सकते हैं।
- उपाय: अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों को काले तिल, दूध, दही, चीनी या छाछ का दान करें।
मकर राशि
मेष और तुला के अलावा मकर राशि वालों के लिए भी ये समय अच्छा नहीं है क्योंकि उनके ऊपर त्रिपाद-केंद्र योग का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें वर्कप्लेस पर विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की पार्टनर (बिजनेस) से लड़ाई हो सकती है, जिसके चक्कर में समय पर प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो पाएंगे। पढ़ाई के प्रति लापरवाही दिखाना बच्चों को भारी पड़ सकता है।
- उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार काली उड़द, काले तिल या किसी भी काली वस्तु का दान करें।
