वास्तु टिप्स

वास्तु और ज्योतिष: रसोई की मसालदानी में छिपा है नवग्रहों का वास, जानें किस मसाले का किस ग्रह से है संबंध

वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोईघर में अग्नि तत्व का संतुलन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, हमारी रसोई में मौजूद मसाले विभिन्न ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो स्वास्थ्य और ऊर्जा को प्रभावित करते हैं।

Image

वास्तु और ज्योतिष: रसोई की मसालदानी में छिपा है नवग्रहों का वास, जानें किस मसाले का किस ग्रह से है संबंध

भारतीय घरों में रसोईघर को न केवल भोजन बनाने का स्थान, बल्कि घर की सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य केंद्र माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, यदि रसोईघर आग्नेय कोण यानी पूर्व और दक्षिण दिशा के मध्य स्थित हो, तो यह अग्नि तत्व के संतुलन के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में रसोई होने से घर के वातावरण में सक्रियता और सकारात्मकता बनी रहती है।

वास्तु और ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि रसोई में रखी मसालदानी केवल स्वाद का पिटारा नहीं है, बल्कि इसमें नवग्रहों का वास होता है। हमारे दैनिक भोजन में उपयोग होने वाले मसाले न केवल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से विभिन्न ग्रहों की ऊर्जा को संतुलित करने में भी सहायक माने जाते हैं।