धर्म

आंवला नवमी क्यों मनाई जाती है, जानें आंवले के पेड़ का भगवान विष्णु से क्या संबंध है

Aamla Navami Kyon Manayi Jati hai: आंवला नवमी क्यों मनाई जाती है। आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास क्यों माना जाता है। जानें अक्षय नवमी का धार्मिक महत्व, माता लक्ष्मी से जुड़ी कथा और पूजा की परंपरा।

Image

amla tree, aamla navami

Aamla Navami Kyon Manayi Jati hai: कार्तिक का महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इसी महीने शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई जाती है। इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है। कई जगहों पर महिलाएं पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करती हैं, उसकी परिक्रमा लगाती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

लेकिन सवाल है कि आखिर आंवले के पेड़ को इतना पवित्र क्यों माना गया है? भगवान विष्णु से इसका क्या संबंध है? क्या इसके पीछे कोई धार्मिक कथा भी है? आंवला नवमी की परंपरा को समझने के लिए इन मान्यताओं को जानना जरूरी है।