धर्म

Karwa Chauth: करवा चौथ पर करवे में दूध भरना चाहिए या जल? जानें स्टील का करवा शुभ है या नहीं, करवा खरीदते समय रखें ध्यान रखें ये बातें

Karwa Chauth: करवा चौथ की पूजा में करवे का विशेष महत्व है। लेकिन करवे में दूध भरना चाहिए या जल? क्या स्टील का करवा शुभ है? जानिए करवा खरीदने के टिप्स और इससे जुड़े जरूरी नियम।

Image

Karwa Chauth

Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार सुहाग, प्रेम, विश्वास और दांपत्य जीवन की मंगलकामना से जुड़ा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार करके भगवान गणेश, माता पार्वती और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। इस पूजा में करवे का विशेष महत्व होता है। लेकिन करवा (Karwa Chauth Karwa) खरीदते समय अक्सर महिलाओं के मन में सवाल उठते हैं कि इसमें दूध भरना चाहिए या जल? क्या स्टील का करवा लें या मिट्टी का करवा शुभ माना जाता है? आइए जानते हैं करवा चौथ के करवे से जुड़ी जरूरी बातें।

करवा चौथ के करवे में क्या भरना चाहिए?

करवा चौथ की पूजा में करवे का इस्तेमाल जल रखने और चंद्रदेव को अर्घ्य देने के लिए किया जाता है। सामान्य परंपरा में करवे में साफ जल भरा जाता है। कई परिवारों में चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल में थोड़ा दूध मिलाने की परंपरा भी है। ऐसे में करवे में दूध भरना अनिवार्य मानने के बजाय अपने परिवार की परंपरा और पूजा-विधि का पालन करना बेहतर है। यदि आपके घर में जल में दूध मिलाकर अर्घ्य देने की परंपरा है, तो उसी के अनुसार तैयारी कर सकती हैं। पूजा के लिए साफ और स्वच्छ जल का इस्तेमाल करना चाहिए।