Happy Teacher's Day Wishes 2026 In Hindi: भारत में गुरु और शिक्षक को हमेशा से ही सम्माननीय स्थान दिया गया है। हिंदू धर्म में गुरु को केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं माना जाता है, बल्कि जीवन को दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक भी मानते हैं। गुरु-शिष्य के संबंध का उदाहरण भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद में भी देखने को मिलता है। द्वारपर युग में महाभारत युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को धर्म और कर्म की सीख दी थी। इसी वजह से 'गुरु' को भारतीय संस्कृति में ईश्वर के समान स्थान दिया गया है। हर साल 5 सितंबर को देश के महान शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ये दिन शिक्षकों के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त करने का होता है।
शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर यदि आप भी अपने गुरुजनों को धन्यवाद करना चाहते हैं तो उन्हें ये खूबसूरत टीचर डे कोट्स और शुभकामनाओं के संदेश भेज सकते हैं।
शिक्षक दिवस के शुभकामना संदेश (Happy Teachers Day Wishes 2026)
1.
अज्ञान के अंधकार से निकाला
ज्ञान के प्रकाश की ओर लेकर गए
ऐसे गुरु को मैं रोज प्रणाम करता हूं
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका आशीर्वाद मुझ पर सदा बना रहे
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं! गुरु जी
2.
आपके ज्ञान और मार्गदर्शन से जीवन को सही दिशा मिली है
आपका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!!
3.
आपका स्थान मेरे जीवन में सबसे ऊंचा है
आपके दिए ज्ञान और संस्कारों के लिए दिल से धन्यवाद
गुरु जी, शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
4.
आपने मुझे सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं दिया
बल्कि जिंदगी को जीने की कला भी सिखाई है
आपके मार्गदर्शन के लिए बहुत धन्यवाद
हैप्पी टीचर्स डे!!
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- गोगाजी महाराज की भक्ति में डूबे ये शुभकामना संदेश आज अपनों को भेजें
5.
जिसने मुझे ज्ञान की रोशनी दिखाई
उस महान गुरु को शिक्षक दिवस पर मैं शत-शत नमन करता हूं
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
6.
आपका मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा है
ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखे
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!!
7.
आपकी सिखाई हुई हर बात जीवन में बहुत काम आएगी
एक बेहतरीन शिक्षक के साथ-साथ मार्गदर्शक बनने के लिए आपका दिल से धन्यवाद
हैप्पी टीचर्स डे!! गुरु जी
8.
आज शिक्षक दिवस के खास मौके पर मैं आपको नमन करता हूं
आपने मेरी गलतियों को सुधार, मेरी प्रतिभा को पहचाना
मुझे आगे बढ़ने का हौसला दिया
इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
हैप्पी टीचर्स डे!! गुरु जी
9.
आपका ज्ञान और सीख मेरी लिए बहुत खास है
आज शिक्षक दिवस पर मैं आपको दिल से धन्यवाद करता हूं
हैप्पी टीचर्स डे!! सर
10.
एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थी का भविष्य बदल सकता है ये बात मैं मान गया
मेरे भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मैम
दिल से हैप्पी टीचर्स डे आपको!!
