धर्म

Lord Krishna Motivational Quotes: क्या आप भी सफलता की तलाश में हैं? आज जन्माष्टमी पर पढ़ें श्री कृष्ण के ये जीवन बदलने वाले विचार

Lord Krishna Motivational Quotes: हर समय मोटिवेटेड रहने और सफलता हासिल करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के विचारों को अपने जीवन में अपनाया जा सकता है। उन्होंने कई ऐसी बातें बताई हैं, जो किसी हारे हुए इंसान को नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर सकती हैं।

Image

भगवान कृष्ण के प्रेरक विचार

Lord Krishna Motivational Quotes In Hindi: आज 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम, करुणा, धर्म, कर्म और मित्रता का प्रतीक माना जाता है। उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और न ही अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों को हार मानने दी। उन्होंने हर निराश व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने का सही मार्ग दिखाया है। इसी वजह से उनका जीवन आज भी कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है। माना जाता है कि उनके विचारों के साथ-साथ व्यवहार से लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। चलिए आज जानें जन्माष्टमी के खास मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े कुछ खास प्रेरणादायक विचारों के बारे में।

कर्म ही सर्वोच्च है

श्रीकृष्ण ने बताया था कि कर्म ही सर्वोच्च होता है यानी कर्म से बड़ा कुछ भी नहीं है। इसलिए हर व्यक्ति को अच्छे कर्म करने चाहिए। कभी कोई ऐसा कर्म नहीं करना चाहिए, जिसका पछतावा जीवनभर रहे।