Happy Krishna Janmashtami 2026। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं, विशेज इन हिंदी, Janmashtami 2026 Wishes in Hindi: जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व है। इस खास दिन हर कोई अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कान्हा के प्रेम और भक्ति में रंगना चाहता है। अगर आप भी अपनों को जन्माष्टमी की खूबसूरत बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए शुभकामना संदेश आपके काम आ सकते हैं। इन संदेशों में श्रीकृष्ण की कृपा, प्रेम, सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की गई है। आप इन खास विशेज, ग्रीटिंग्स और बधाई संदेशों को अपने प्रियजनों के साथ WhatsApp, Facebook और Instagram पर भी शेयर कर सकते हैं। पढ़ें हैप्पी जन्माष्टमी 2026 (Krishna Janmashtami Wishes) के दिल छू लेने वाले संदेश।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर जरूर पढ़ें भगवान श्रीकृष्ण के 108 नाम, इनको जपने से बनेंगे सभी काम
जन्माष्टमी के शुभकामना संदेश - Happy Janmashtami Wishes in Hindi 2026
1. जीवन में कभी उम्मीद कम न हो
जब रास्ते मुश्किल हों तो कान्हा आपका हाथ थामें,
जब मन उदास हो तो उनकी बांसुरी मुस्कान दे जाए।
हर नए सवेरे के साथ नई उम्मीद आपके पास आए,
श्रीकृष्ण की कृपा से जीवन खुशियों से भर जाए।
शुभ जन्माष्टमी!
2.
माखन चुराने वाले नंदलाल, आपकी हर मनोकामना पूरी करें। श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.
मुरली की धुन और राधा का प्यार,
कान्हा की भक्ति और खुशियों की बहार।
हर पल मिले आपको कृष्ण का साथ,
जन्माष्टमी पर यही है दिल से सौगात।
हैप्पी जन्माष्टमी!
4.
जिस घर में कान्हा का नाम होता है, वहां खुशियों का बसेरा होता है। भगवान श्रीकृष्ण आपके घर-आंगन को प्रेम, सुख और सकारात्मकता से भर दें।
जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।
5.
नटखट कान्हा मुस्कुराएं,
मुरली अपनी मधुर बजाएं।
आपके जीवन में खुशियां आएं,
हर दुख आपसे दूर हो जाए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
6.
राधे-राधे के नाम से दिन की शुरुआत हो, कान्हा की कृपा से जीवन में हर खुशी आपके साथ हो। आपके परिवार पर श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सदैव बना रहे।
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- मथुरा के इस मंदिर में कान्हा को लगता है मिट्टी के पेड़ों का भोग
7.
माखन की खुशबू, मिश्री की मिठास,
कान्हा के चरणों में हो आपका विश्वास।
हर दिन जीवन में नई खुशियां आएं,
कृष्ण की कृपा से सारे सपने सज जाएं।
जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई!
8.
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! इस पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण आपके जीवन से सभी परेशानियां दूर करें और खुशियों से आपकी झोली भर दें। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
9.
बंसी की धुन पर झूमे संसार,
कान्हा के रंग में रंगे हर परिवार।
रहे सिर पर श्रीकृष्ण का हाथ,
हर कदम पर मिले खुशियों का साथ।
शुभ जन्माष्टमी!
10 .
कान्हा की मुस्कान आपके जीवन की पहचान बने, उनकी कृपा आपके हर सपने की उड़ान बने। घर में सुख-शांति और मन में प्रेम बना रहे।
आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
11.
राधा के प्रेम की मिठास मिले,
कान्हा की भक्ति का एहसास मिले।
हर कदम पर खुशियां आपके साथ चलें,
श्रीकृष्ण की कृपा से जीवन के फूल खिलें।
हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
