धर्म

Mangalwar Ke Mantra: मंगलवार को करें हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, हर इच्छा हो सकती है पूरी

Mangalwar Ke Liye Mantra: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है, इसलिए इस दिन उन्हें समर्पित मंत्रों का विशेष रूप से जाप किया जाता है। यहां पर मंगलवार के दिन जपने वाले शक्तिशाली मंत्र और उनके लाभ के बारे में बताया गया है।

Image

मंगलवार मंत्र इन हिंदी

Hanuman Ji Ke Mangalwar Ke Mantra: पौराणिक शास्त्रों में मंत्र जाप को देवी-देवताओं से जुड़ने का एक शक्तिशाली मार्ग बताया गया है। 'मंत्र' शब्द 'मन्' और 'त्र' से मिलकर बना है। 'मन्' का अर्थ मनन करना और 'त्र' का अर्थ रक्षा करना है। मान्यता है कि जो लोग नियमित रूप से मंत्रों का जाप करते हैं, उनकी वाणी मधुर और मन-दिमाग शांत रहता है। खासकर, दिन के अनुसार देवी-देवताओं को समर्पित मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ और फलदायी होता है। मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है, जिनकी कृपा से व्यक्ति को भय, डर, खराब सेहत, चिंता और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। इस दिन हनुमान जी के मंत्रों का जाप करने से साधक अपनी विभिन्न इच्छाओं को भी पूर्ण कर सकता है। शास्त्रों में हर इच्छा व आवश्यकताओं के लिए विशेष मंत्र बताए गए हैं। यहां पर मंगलवार के दिन जपने वाले हनुमान जी के विभिन्न मंत्रों और उनके लाभ के बारे में बताया गया है।

मंगलवार के मंत्र (mangalwar ke din ke liye hanuman ji ke mantra)

हनुमान मूल मंत्र

  • ॐ श्री हनुमते नमः॥
  • जाप के लाभ- मन को शांति और नकारात्मक विचारों से लड़ने की शक्ति मिलती है।