धर्म

Mangalwar Ki Aarti: मंगलवार की आरती के साथ करें हनुमान जी की पूजा, यहां देखें संपूर्ण लिरिक्स

Mangalwar Aarti Lyrics In Hindi: मंगलवार के दिन संकटमोचन हनुमान जी की मुख्यरूप से पूजा की जाती है क्योंकि ये दिन उन्हें ही समर्पित है। यदि इस दिन आप भी हनुमान जी की पूजा करते हैं तो यहां से मंगलवार की आरती के लिरिक्स हिंदी में पढ़ सकते हैं।

Image

मंगलवार की आरती हनुमान जी की हिंदी में लिखी हुई

Mangalwar Ki Aarti Lyrics In Hindi (tuesday aarti lyrics in hindi): हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा का खास महत्व है, जिन्हें शक्ति, साहस, भक्ति, विनम्रता, समर्पण और सेवा का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी को बजरंगबली, केसरी नंदन, महावीर, चिरंजीवी, महाबली, पवनपुत्र, अंजनीसुत, मारुति, आंजनेय, रामदूत, संकटमोचन और रामेष्ट आदि नामों से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में विभिन्न खुशियों का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। पूजा के दौरान हनुमान जी की आरती करना भी शुभ होता है, जिसे भगवान के प्रति भक्त की अटूट भक्ति, समर्पण, प्रेम और श्रद्धा व्यक्त करने का एक आध्यात्मिक साधन माना जाता है। वैसे तो किसी भी दिन हनुमान जी की पूजा की जा सकती है, लेकिन मंगलवार के दिन बजरंगबली की उपासना करने का विशेष महत्व है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को ही समर्पित है। चलिए अब जानें हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन की आरती के लिरिक्स।

मंगलवार को कौन सी आरती करनी चाहिए? (mangalwar ko kaun si aarti karni chahie)

पौराणिक शास्त्रों में हनुमान जी की वैसे तो कई आरतियों का उल्लेख है, लेकिन 2 आरतियां 'आरती कीजै हनुमान लला की...' और 'ॐ जय हनुमत वीरा...' सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और प्रचलित हैं। इन दोनों आरतियों में हनुमान जी के स्वरूप, करुणा, कृपा और भक्ति आदि का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि जो भक्त मंगलवार के दिन सच्चे मन से बजरंगबली की आरती करता है, उसकी रामदूत सदा मदद करते हैं।