धर्म

मार्गशीर्ष मास में जरूर करें इन 5 देवी-देवताओं की पूजा, हमेशा साथ रहेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

Margashirsha Maas: मार्गशीर्ष मास 2026 की शुरुआत 25 नवंबर से हो रही है। भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय यह महीना पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए खास माना जाता है। जानें इस दौरान किन 5 देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए?

Image

Margashirsha Maas

Margashirsha Maas: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष मास को बेहद पवित्र माना गया है। लोकाचार में इसे अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में मार्गशीर्ष मास की शुरुआत 25 नवंबर, बुधवार से हो रही है, जबकि इसका समापन 23 दिसंबर 2026 को होगा। इस महीने का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में मार्गशीर्ष मास को अपना स्वरूप बताया है। यही वजह है कि इस पूरे महीने भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की आराधना, गीता पाठ, मंत्र जाप, स्नान और दान को विशेष फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष मास में किन पांच देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ माना जाता है?

मार्गशीर्ष मास का महत्व क्यों बढ़ जाता है?

मार्गशीर्ष मास को भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना माना जाता है। इसका उल्लेख श्रीमद्भगवद्गीता के दसवें अध्याय यानी विभूति योग में मिलता है। यहां भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं- 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्' अर्थात महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। भगवान श्रीकृष्ण के इस कथन के कारण मार्गशीर्ष मास को विशेष आध्यात्मिक महत्व प्राप्त है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में भगवान कृष्ण और विष्णु की सच्चे मन से आराधना करने, गीता का पाठ करने और जरूरतमंदों की सहायता करने से पुण्य मिलता है। यही कारण है कि श्रद्धालु इस महीने में पूजा-पाठ के साथ-साथ दान-पुण्य और सेवा के कार्यों पर भी विशेष ध्यान देते हैं।