धर्म

रविवार को क्या खाएं और क्या नहीं? जानें भोजन से जुड़े धार्मिक नियम

What To Eat & What Not To Eat On Sunday: क्या आप भी रविवार के दिन कुछ भी, कभी भी खा लेते हैं? अगर हां, तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल लें। चलिए जानें रविवार को क्या खाना चाहिए और किन चीज़ों से परहेज़ करना अच्छा होता है।

Image

रविवार को कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए? जानें

What To Eat & What Not To Eat On Sunday: रविवार का दिन अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है क्योंकि इस दिन उन्हें ऑफिस के काम से ब्रेक मिलता है। इस दिन जहां कुछ लोग घर पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खाते हैं। वहीं, उन लोगों की भी कमी नहीं है जो पूरे दिन केवल बाहर का खाना खाते हैं। हालांकि, रविवार के दिन कुछ विशेष चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि उनका जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि धार्मिक दृष्टि से रविवार के दिन किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

रविवार को कौन सी चीजें खानी चाहिए?

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, इसलिए इस दिन सूर्य ग्रह से जुड़ी चीजों का सेवन करना शुभ होता है। इस दिन आप दलिया, बेसन के लड्डू, दूध, दही, घी, आम, अनार, संतरा, स्ट्रॉबेरी और लीची खा सकते हैं। इसके अलावा गुड़, केसर और गेहूं से बनी चीजों को खाने से भी सूर्य दोष नहीं लगता है, बल्कि व्यक्ति दिनभर एनर्जेटिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है।