धर्म

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में सपने में दिख जाएं ये 5 चीजें, तो समझें बरस रही है मां दुर्गा की असीम कृपा

Shardiya Navratri Auspicious Dreams: शारदीय नवरात्रि के दौरान सपने में यदि आपको कुछ विशेष चीजें दिखाई देती हैं तो वो मां दुर्गा की कृपा का संकेत हो सकती हैं। चलिए स्वप्न शास्त्र की मदद से जानें नवरात्रि में सपने में दिखाई देने वाली 5 शुभ चीजों के बारे में।

Image

नवरात्रि में इन सपनों का दिखना है बेहद शुभ

Shardiya Navratri 2026 (Auspicious Dreams): शारदीय नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को समर्पित हैं। इस दौरान देवी दुर्गा के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूपों की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है और भक्तजन व्रत रखते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर 2026 तक मनाई जाएगी। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से सपने में कुछ विशेष संकेत दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें काफी शुभ माना जाता है।

आज हम आपको स्वप्न शास्त्र के आधार पर ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में सपने में देखना बेहद शुभ होता है।