धर्म

माता तुलसी को वृंदा क्यों कहा जाता है, जानें भगवान विष्णु से जुड़ी ये खास पौराणिक कथा

माता तुलसी को वृंदा कहने के पीछे उनकी पूर्व जन्म की पौराणिक कथा जुड़ी है। वृंदा दैत्यराज जलंधर की पत्नी और भगवान विष्णु की परम भक्त थीं। जानें उनके तुलसी रूप में प्रकट होने और भगवान विष्णु से जुड़ी पौराणिक कथा।

Image

Tulsi ko Vrinda kyu kaha jata hai

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को केवल एक वनस्पति नहीं, बल्कि देवी स्वरूप माना जाता है। यही वजह है कि लगभग हर हिंदू घर के आंगन में तुलसी का पौधा देखने को मिल जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं और उनकी पूजा तुलसी दल के बिना अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि माता तुलसी को वृंदा क्यों कहा जाता है? आखिर इस नाम के पीछे कौन-सी पौराणिक कथा छिपी है? माता तुलसी और वृंदा का संबंध उनके पूर्व जन्म से जुड़ा हुआ है, जानें उसकी रोचक कहानी।

तुलसी माता का जन्म कैसे हुआ?

माता तुलसी का जन्म उनके पूर्व जन्म वृंदा से जुड़ा हुआ है। वृंदा दानवराज जालंधर की पत्नी और भगवान विष्णु की परम भक्त थीं। उनके पतिव्रता धर्म के प्रभाव से जालंधर अजेय था। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने जालंधर का रूप धारण कर वृंदा का सतीत्व भंग किया, जिसके बाद भगवान शिव ने जालंधर का वध कर दिया। इस छल से दुखी वृंदा ने भगवान विष्णु को शालिग्राम बनने का श्राप दिया और अपने प्राण त्याग दिए। उनकी राख से तुलसी का पौधा उत्पन्न हुआ। भगवान विष्णु ने उन्हें सदैव अपनी प्रिय रहने का वरदान दिया।