धर्म

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह में कन्यादान कौन करता है, क्यों निसंतान दंपतियों के लिए खास है ये अनुष्ठान

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह में कन्यादान कौन करता है और इसकी क्या मान्यता है? जानें विवाहित दंपति माता तुलसी को अपनी पुत्री भगवान शालिग्राम को दामाद मानकर कन्यादान करते हैं और क्यों खास है ये रस्म।

Image

Tulsi Vivah 2026

Tulsi Vivah 2026: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का पर्व बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को होने वाले इस विवाह में माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ कराया जाता है। जिस तरह किसी सामान्य विवाह में कन्या के माता-पिता कन्यादान की रस्म निभाते हैं, उसी तरह तुलसी विवाह में भी कन्यादान का विशेष विधान होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब माता तुलसी स्वयं एक देवी हैं, तो उनका कन्यादान कौन करता है? क्या इस रस्म को निभाने के लिए घर में बेटी होना जरूरी है? दरअसल तुलसी विवाह का यह अनुष्ठान धार्मिक आस्था और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा एक खास महत्व रखता है।

तुलसी विवाह में कन्यादान कौन करता है?

तुलसी विवाह में कन्यादान का अनुष्ठान सामान्यतः उस विवाहित दंपति द्वारा किया जाता है, जो अपने घर में इस विवाह का आयोजन करता है। पति-पत्नी माता तुलसी के माता-पिता की भूमिका निभाते हैं और भगवान शालिग्राम को अपनी बेटी के रूप में माता तुलसी का कन्यादान करते हैं। इस दौरान वे विवाह की पारंपरिक रस्में निभाते हुए माता तुलसी का हाथ भगवान शालिग्राम को सौंपते हैं।