व्रत त्योहार

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी पर आज कितने बजे निकलेंगे तारे? जानें दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत देशभर के शहरों का समय

Ahoi Ashtami 2026: आज अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। शाम को महिलाएं तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। जानें दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में तारा दर्शन का समय।

Image

Ahoi Ashtami 2026 Star Sighting Time Today

Ahoi Ashtami 2026: आज 1 नवंबर 2026 को देशभर में अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। इस खास मौके पर माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना के साथ दिनभर उपवास करती हैं। शाम को अहोई माता की पूजा और व्रत कथा सुनने के बाद सभी को तारों के निकलने का इंतजार रहता है। तारे दिखाई देने पर उन्हें अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, भोपाल और कोलकाता समेत देश के अलग-अलग शहरों में रहने वाली महिलाओं के मन में यह सवाल है कि उनके यहां आज कितने बजे तारे नजर आएंगे और चंद्रमा कब निकलेगा। दरअसल, भौगोलिक स्थिति के कारण हर शहर में सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय अलग होता है। इसलिए तारा दर्शन के समय में भी कुछ मिनटों का फर्क हो सकता है। अपने शहर का समय जानकर ही पूजा और अर्घ्य की तैयारी करें।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में अहोई अष्टमी 2026 पर तारा दर्शन और चंद्रोदय का समय

आगरा: तारे शाम 5:59 बजे, चंद्रोदय रात 11:40 बजे।