व्रत त्योहार

Bahula Chaturthi 2026: बहुला चतुर्थी व्रत आज; जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और चंद्रोदय का समय

Bahula Chaturthi 2026 Today: आज 31 अगस्त 2026 को कजरी तीज के साथ-साथ बहुला चतुर्थी भी है। यदि आप भी बहुला चतुर्थी के दिन पूजा और व्रत रखते हैं तो इसके महत्व, शुभ मुहूर्त, विधि और अन्य जरूरी बातों के बारे में जान लें।

Image

बहुला चतुर्थी का व्रत किस समय खोलें?

Bahula Chaturthi 2026 Today: बहुला चतुर्थी का पर्व बहुत ही खास होता है, जो विशेषतौर पर गुजरात में मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुला चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है, जिसे देश के अन्य राज्यों में बोल चौथ और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश के हेरम्ब स्वरूप, कृष्ण जी, गाय और बछड़ों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि बहुला चतुर्थी के दिन तप-त्याग करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही संतान की सेहत और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मिलता है। चलिए अब जानें बहुला चतुर्थी की पूजा का आज शुभ मुहूर्त क्या है और व्रत का पारण किस समय किया जाएगा।

बहुला चतुर्थी 2026 की तिथि

  • भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी तिथि का आरंभ- 31 अगस्त 2026 को सुबह 08:50 बजे
  • भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी तिथि का समापन- 01 सितंबर 2026 को सुबह 07:41 बजे