व्रत त्योहार

अक्टूबर में कब होगी शारदीय नवरात्र की शुरुआत, जानें सही तारीख और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

First navratri Date: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर रविवार के दिन होगी। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना की जाएगी। आगे जाने माता के पूजन और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त...

Image

First navratri Date

First navratri Date: शारदीय नवरात्रि को लेकर इस बार 10 और 11 अक्टूबर की तारीख के बीच भ्रम बना हुआ है। प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात शुरू होगी, लेकिन सूर्योदय के समय यह 11 अक्टूबर को रहेगी। ऐसे में पहला नवरात्र, पहला व्रत और घटस्थापना 11 अक्टूबर को होगी। तो चलिए जानते हैं पहले नवरात्र में किस समय करें घटस्थापना (Ghatasthapana 2026) और कौन सी माता का पूजन करें।

कब है पहला शारदीय नवरात्र

इस बार शारदीय नवरात्रि का आरंभ रविवार, 11 अक्टूबर से होगा। इसी दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना होती है और पहले दिन से ही घरों में व्रत, पूजा और कलश स्थापना का सिलसिला शुरू हो जाता है।