व्रत त्योहार

पापांकुशा एकादशी पर पढ़ें भगवान विष्णु की यह कथा, दूर होंगे जीवन के कष्ट

Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने के साथ व्रत कथा पढ़ने की भी परंपरा है। जानें इसकी पूरी कथा।

Image

Papankusha Ekadashi Vrat Katha

Papankusha Ekadashi 2026: आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने, व्रत रखने, मंत्रों का जाप करने और जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य मिलता है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति पाने का रास्ता मिलता है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पापांकुशा एकादशी का महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भी समझाया था। आइए, जानते हैं इस व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा और इसके पीछे की धार्मिक मान्यता।

पापांकुशा एकादशी व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा, 'हे जगदीश्वर! आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी का क्या नाम है? इस व्रत को करने से मनुष्य को किन फलों की प्राप्ति होती है? कृपया मुझे इस व्रत का विधान और इसका माहात्म्य विस्तार से बताइए।'