व्रत त्योहार

Govatsa Dwadashi 2026 Date: 5 या 6 नवंबर, कब है गोवत्स द्वादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Govatsa Dwadashi 2026 Date And Time: प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को गोवत्स द्वादशी मनाई जाती है। चलिए जानें साल 2026 में गोवत्स द्वादशी की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और अन्य जरूरी बातों के बारे में।

Image

गोवत्स द्वादशी कब मनाई जाती है?

Govatsa Dwadashi 2026 Date And Time: हिंदू धर्म के लोगों के लिए गोवत्स द्वादशी का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन माताएं व्रत रखती हैं और गाय के साथ-साथ उसके बछड़े की पूजा करती हैं। साथ ही गौ सेवा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवत्स द्वादशी के दिन पूजा करने से संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। देश के कई राज्यों में गोवत्स द्वादशी को नन्दिनी व्रत और वसु बारस आदि नामों से भी जाना जाता है।

ज्योतिष गणना का आकलन करें तो प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को गोवत्स द्वादशी मनाई जाती है। इस बार द्वादशी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। जहां कुछ लोग 5 नवंबर को गोवत्स द्वादशी मनाने की बात कह रहे हैं। वहीं, कई लोग 6 नवंबर को गोवत्स द्वादशी का पर्व मना रहे हैं। हालांकि, पंचांग के जरिए गोवत्स द्वादशी की सही तिथि के बारे में पता चल सकता है। आइए जानें गोवत्स द्वादशी 2026 की तिथि से लेकर विधि के बारे में।