Chhath Puja Wishes Images 2026 (happy chhath puja wishes in hindi images, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं इमेज): छठ को भारत के प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है, जिसके अनुष्ठान कुल 4 दिनों तक चलते हैं। इस दौरान छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है। साथ ही निर्जला व्रत रखा जाता है। साल 2026 में 13 नवंबर से छठ पर्व का आरंभ हुआ, जिसका आज 15 नवंबर को तीसरा व मुख्य दिन है। आज छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे और देवी-देवताओं की पूजा करेंगे। हालांकि, छठ का पर्व सिर्फ व्रत और पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं है। इस दिन लोग अपने दोस्तों व परिवार वालों को छठ पूजा के बधाई संदेश भेजकर सूर्य देव और छठी मैया से उनके सुख-समृद्ध जीवन एवं खुशहाली की भी कामना करते हैं।
अगर आप भी आज छठ पूजा पर अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां दिए गए खूबसूरत छठ पूजा के शुभकामना संदेशों के जरिए उन्हें बधाई दे सकते हैं। साथ ही यहां पर छठ पूजा के शुभकामना संदेशों की फोटोज दी गई हैं, जिन्हें आप अपनों के साथ साझा करने के साथ-साथ विभिन्न सोशल मीडिया platforms पर स्टेटस के रूप में लगा सकते हैं।
छठ पूजा की शुभकामनाएं हिंदी में लिखी हुई
1.
जल में खड़े होकर जो सूर्य को नमन करते हैं,
उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाए,
छठ पूजा 2026 की शुभकामनाएं!
2.
सूप में सजे फल और ठेकुआ की मिठास हो,
हर चेहरे पर मुस्कान और दिल में विश्वास हो।
सूर्य देव की कृपा से चमके आपका संसार,
छठी मैया बनाए रखें खुशियों की बहार।
आप सभी को छठ पूजा 2026 की बधाई!

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो
3.
नदी किनारे सजी है पूजा की थाली,
गूंज रही है छठी मैया की जय-जयकारी।
सूर्य देव की किरणें जीवन में उजाला भर दें,
आपके घर को खुशियों से भर दें।
छठ पूजा 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!
4.
4 दिनों की आस्था और उपवास,
सूर्य देव से जुड़ी हर भक्त की आस।
छठी मैया सबकी झोली खुशियों से भर दें,
हर घर में सुख-शांति भर दें।
छठ महापर्व 2026 की हार्दिक बधाई!

छठ पूजा 2026 शुभकामना इमेज
5.
आस्था की राह पर कदम बढ़ाते रहें,
सूर्य देव के चरणों में शीश झुकाते रहें।
छठी मैया से बस इतनी प्रार्थना है,
कि आपके जीवन में खुशियों की सदा वर्षा रहे।
छठ पूजा 2026 की शुभकामनाएं!
6.
गंगा की लहरों में श्रद्धा का एहसास हो,
सूर्य देव के चरणों में हर मन की आस हो।
छठी मैया की कृपा से हर सपना साकार हो,
आपका जीवन खुशियों का संसार हो।

छठ पूजा की बधाई फोटो हिंदी में
7.
सूर्य देव की लालिमा आपके चेहरे पर मुस्कान लाए,
छठी मैया आपके जीवन में सुख-शांति लाए।
हर अधूरी ख्वाहिश पूरी हो जाए,
आपका हर आने वाला कल बेहतर बन जाए।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
8.
अर्घ्य के जल में श्रद्धा का भाव हो,
हर प्रार्थना में अपनों का नाम हो।
सूर्य देव पूरी करें हर मनोकामना,
छठी मैया बनाए रखें खुशियों का ठिकाना।

छठ पूजा स्टेटस इमेज हिंदी
9.
मिट्टी की खुशबू, घाटों की रौनक,
भक्ति के गीत और अपनों की चमक।
छठ का यह पावन त्योहार लाए बहार,
आपके जीवन में बना रहे खुशियों का संसार।
10.
छठ के घाट पर दीपों की कतार हो,
हर चेहरे पर खुशियों की बहार हो।
सूर्य देव से यही दुआ है हमारी,
हर जन्म में बनी रहे अपनों की यारी।

छठी मैया की शुभकामना फोटो
11.
सूरज की सुनहरी किरणें संदेश लाईं हैं,
छठी मैया अपने भक्तों के लिए खुशियां लाई हैं।
दूर हों जीवन के सारे दुख और संताप,
आपके घर में बरसे सुख और प्रताप।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!
12.
सज जाएं घाट, गूंज उठें भक्ति के गीत,
हर दिल में बस जाए श्रद्धा और प्रीत।
छठी मैया हर घर में खुशहाली लाएं,
सूर्य देव सबके जीवन को चमकाएं।

छठ पूजा स्टेटस इमेज हिंदी
13.
नदियों की लहरों में आस्था बहती रहे,
हर भक्त के दिल में भक्ति रहती रहे।
छठी मैया सबकी झोली भरती रहें,
आपके घर में खुशियों की बहार रहती रहे।
छठ पूजा 2026 की शुभकामनाएं!
14.
छठ का त्योहार है खुशियों की सौगात,
सूर्य देव से जुड़ी है हर दिल की बात।
छठी मैया करें आपके सपने साकार,
जीवन में बना रहे सुख-समृद्धि का संसार।

सूर्य देव छठ पूजा स्टेटस फोटो
15.
डूबते सूरज को अर्घ्य दें और उगते सूरज का करें इंतजार,
आस्था के इस पर्व में छिपा है जीवन का सार।
हर मुश्किल के बाद नई सुबह जरूर आए,
छठी मैया हर भक्त की बिगड़ी बनाए।
छठ पूजा 2026 की शुभकामनाएं!
16.
सुख मिले, शांति मिले और मिले अपार सम्मान,
आपके जीवन में हो खुशियों का नया जहान।
छठी मैया की कृपा कभी कम न हो,
आपके घर में कभी खुशियों की कमी न हो।
छठ महापर्व 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

छठ पूजा शुभकामना संदेश फोटो
17.
सूर्य की किरणों में नई उम्मीद सजाएं,
छठी मैया के चरणों में शीश झुकाएं।
हर घर में उजाला हो,
आपका जीवन खुशियों का प्याला हो।
छठ पूजा 2026 की शुभकामनाएं!
18.
आस्था के इस महापर्व पर बस इतनी सी दुआ है,
आपके जीवन में खुशियों की सदा बहार रहे।
सूर्य देव देते रहें सफलता की रोशनी,
छठी मैया का आशीर्वाद हर परिवार पर रहे।
आप सभी को छठ पूजा 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!
