व्रत त्योहार

उत्पन्ना एकादशी से क्रिसमस तक, जानें दिसंबर महीने के सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

December Vrat Tyohar 2026: दिसंबर 2026 में उत्पन्ना एकादशी, मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, विवाह पंचमी, दत्तात्रेय जयंती और काल भैरव जयंती समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। यहां देखें दिसंबर महीने के प्रमुख व्रतों और त्योहारों की लिस्ट।

Image

December Vrat Tyohar 2026

December Vrat Tyohar 2026: दिसंबर का महीना साल 2026 का आखिरी महीना होने के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। भगवान शिव की आराधना से जुड़े काल भैरव जयंती और मासिक शिवरात्रि से लेकर भगवान विष्णु को समर्पित उत्पन्ना एकादशी और मोक्षदा एकादशी तक, भक्तों को पूजा-पाठ और व्रत करने के कई विशेष अवसर मिलेंगे।

इसके अलावा विवाह पंचमी, गीता जयंती, दत्तात्रेय जयंती और मार्गशीर्ष अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण पर्व भी इसी महीने पड़ेंगे। दिसंबर में मोक्षदा एकादशी के दिन ही गीता जयंती का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। वहीं, साल का समापन कालाष्टमी के साथ होगा। ऐसे में अगर आप भी नए महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की तारीख पहले से जानना चाहते हैं, तो यहां देखिए दिसंबर 2026 का पूरा धार्मिक कैलेंडर।