व्रत त्योहार

Maa Gauri Ki Aarti In Hindi Lyrics: जय अम्बे गौरी... ज्येष्ठ गौरी उत्सव में जरूर पढ़ें ये आरती, यहां देखें मां गौरी की आरती लिरिक्स हिंदी में

Jai Ambe Gauri Aarti Lyrics In hindi: तीन दिवसीय ज्येष्ठ गौरी उत्सव का आज 18 सितंबर 2026 को दूसरा दिन है। आज और कल मां गौरी की पूजा की जाएगी, जिस दौरान उनकी आरती करना भी शुभ रहेगा। यहां से आप मां गौरी की आरती पढ़ सकते हैं।

Image

जय अंबे गौरी आरती लिखित में

Jai Ambe Gauri Ki Aarti Lyrics In Hindi: मां गौरी को समर्पित ज्येष्ठ गौरी उत्सव चल रहा है। आज 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को ज्येष्ठ गौरी उत्सव का दूसरा दिन है। कल 17 सितंबर को ज्येष्ठ गौरी उत्सव का पहला दिन था, जबकि कल 19 सितंबर को ज्येष्ठ गौरी उत्सव का आखिरी व तीसरा दिन है। इन 3 दिनों में माता पार्वती के स्वरूप मां गौरी और उनके स्वरूप महालक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही व्रत रखना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां गौरी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही खराब सेहत और वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है।

यदि आप भी तीन दिवसीय ज्येष्ठ गौरी उत्सव के दौरान मां गौरी की पूजा कर रहे हैं तो अंत में उनकी आरती जरूर करें। पूजा का समापन आरती के साथ करना शुभ होता है। चलिए अब जानें ज्येष्ठ गौरी उत्सव के दौरान की जाने वाली मां गौरी की आरती के लिरिक्स के बारे में।